नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक सभा में महत्वपूर्ण बैठक, समाजसेवी सम्मानित

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 03, 2025 748 views
नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक सभा में महत्वपूर्ण बैठक, समाजसेवी सम्मानित जनहित
उत्तराखंड: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक सभा में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित नैनीताल, 3 अगस्त। ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक सभा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट मनोज साह ने की, जबकि संचालन जगदीश बावड़ी और प्रो. ललित तिवारी ने किया। बैठक में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन की उपाध्यक्ष विमल चौधरी और नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष को सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभा की ओर से उन्हें मां नंदा-सुनंदा की तस्वीर और मां की पावन चुन्नी भेंट कर आभार प्रकट किया गया। विधायक सरिता आर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नंदा महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की मातृशक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस बार महोत्सव में प्रतिभाग कर सकते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि इस वर्ष सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी दुकानदारों को कूड़ा एकत्र करने के लिए कट्टे वितरित किए जाएंगे, जो होटल एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, डोला यात्रा के अंत में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी अंतिम सफाई कार्य करेगी। यशपाल रावत ने जानकारी दी कि इस वर्ष महोत्सव में अमरूद, तेजपत्ता और चुराय के पौधे श्रद्धालुओं को वितरित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि महोत्सव स्थल की सुरक्षा हेतु CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, और प्रसाद वितरण की व्यवस्था को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाया जाएगा। 28 अगस्त से 5 सितंबर तक चलने वाले सभी कार्यक्रमों में नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में जीत सिंह आनंद, बहादुर सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, जगदीश लोहनी, दिग्विजय सिंह, शैलेन्द्र मेलकानी, मंजू बिष्ट, प्रदीप जेठी, मनमोहन सिंह, मोहित लाल साह, हरीश राणा, डॉ. मनोज बिष्ट समेत अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।बैठक में राजेंद्र बिष्ट, केदार सिंह राठौर, खुशहाल सिंह कार्की, ललित साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, दिनेश भट्ट, विमल सह, धर्मेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा ने सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए महोत्सव को आस्था, संस्कृति और स्वच्छता का आदर्श स्वरूप देने का संकल्प लिया।
नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक सभा में महत्वपूर्ण बैठक, समाजसेवी सम्मानित body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था  चाक-चौबंद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 15, 2026 81

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल: कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना …
कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था  चाक-चौबंद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 15, 2026 7

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल: कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना …
कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 14, 2026 45

कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण

नैनीताल: कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर 15 जून को आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों का …
कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों  ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 14, 2026 474

कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि

नैनीताल: कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि; मुकदमा …
मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 12, 2026 290

मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला

नैनीताल: मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला एक का हाथ, दूसरी का …
माँ नैना देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हुई पूजा video thumbnail
VIDEO
राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 10, 2026 193

माँ नैना देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हुई पूजा

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को मल्लीताल स्थित माँ नैना देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र …
15 जून कैंचीधाम मेला: हल्द्वानी से 150, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये होगा शटल किराया धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 10, 2026 93

15 जून कैंचीधाम मेला: हल्द्वानी से 150, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये होगा शटल किराया

नैनीताल: 15 जून कैंचीधाम मेला: हल्द्वानी से 150, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये होगा शटल किराया कैंचीधाम मेले के लिए शटल सेवा …
कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 10, 2026 72

कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा

नैनीताल: कैंचीधाम/नैनीताल। 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों को …
13 जून को चितई गोल्ज्यू महाराज मंदिर में विशाल महाभोज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 152

13 जून को चितई गोल्ज्यू महाराज मंदिर में विशाल महाभोज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

नैनीताल: 13 जून को चितई गोल्ज्यू महाराज मंदिर में विशाल महाभोज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील अल्मोड़ा। प्रसिद्ध श्री चितई …
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद  चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून मतदान राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 34

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून मतदान

नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद शाखा चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून को होगा मतदान …
Scroll to load more stories