श्री नन्दा देवी महोत्सव के दौरान भारी बारिश को देखते हुए श्री राम सेवक सभा की सराहनीय पहल
September 13, 2024
•
546 views
पर्यटन
उत्तराखंड: ### श्री नन्दा देवी महोत्सव के दौरान भारी बारिश को देखते हुए श्री राम सेवक सभा की सराहनीय पहल
इस वर्ष श्री नन्दा देवी महोत्सव के दौरान लगातार हो रही बारिश से प्रभावित श्रद्धालुओं और मेला व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए आयोजक संस्था श्री राम सेवक सभा ने एक सकारात्मक कदम उठाया है। संस्था के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि सभा के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि इन विपरीत परिस्थितियों में संस्था श्रद्धालुओं और व्यापारियों के साथ खड़ी रहेगी और मेला समाप्त होने तक सभी के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
ज्ञात हो कि पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मेला क्षेत्र में लगी अस्थायी दुकानें बंद हैं। बारिश के कारण ग्राहकों की कमी हो गई है, और दुकानदारों का सामान भी खराब हो रहा है। ऐसे में श्री राम सेवक सभा का यह निर्णय प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!