मुख्य सीवर लाइन के ऊपर बनी दुकान को प्राधिकरणकी टीम ने किया ध्वस्त

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 19, 2022 569 views
मुख्य सीवर लाइन के ऊपर बनी दुकान को प्राधिकरणकी टीम ने किया ध्वस्त पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल में इन दिनों प्राधिकरण की अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी हैं। जिसके तहत प्राधिकरण की टीम ने मुख्य सीवर लाइन के ऊपर अवैध रूप से बनी एक दुकान में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने नगर के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज में मुख्य सीवर लाइन के ऊपर बनी दुकान को पुलिस बल के बीच ध्वस्त किया। आपको बता दें की उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा नैनीताल शहर में सीवर की समस्या का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान से इस संबंध में जवाब मांगा था,वही सीवर लाइनों की प्रतिदिन जांच व देखरेख करने के आदेश दिए थे। जिसपर जल संस्थान ने प्राधिकरण के माध्यम से विजय पंवार को मंगलवार को 2 बजे तक मुख्य सीवर लाइन के ऊपर अवैध रूप से बनी दुकान को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया था। वही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई न करने पर प्राधिकरण ने स्वयं इसपर कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन दुकान स्वामी ने नोटिस के बावजूद भी अवैध निर्माण में ध्वस्त नहीं किया, जिसपर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पुलिस बल के साथ जाकर मुख्य सीवर लाइन के ऊपर बनी अवैध दुकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमणकारी व प्राधिकरण की टीम के बीच तीखी झड़प भी हुई।प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता सतीश चौहान ने बताया की जल संस्थान द्वारा पूर्व में प्राधिकरण को पत्र भेजकर सीवर लाइन के ऊपर हुए अवैध अतिक्रमण के मामले में विभाग को शिकायत पत्र दिया गया था। जिसके बाद प्राधिकरण द्वारा दुकान स्वामी को कई बार नोटिस भेजकर सीवर लाइन के उपर बनी दुकान को हटाने के लिए कहा था, लेकिन दुकान स्वामी ने चेतावनी के बावजूद भी अवैध निर्माण को ध्वस्त नही किया, जिसपर आज प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार नवाजिश खलिक,सहायक अभियंता सी एम शाह, अवर अभियंता हेम उपाध्याय, कोतवाल प्रीतम सिंह, जल संस्थान अवर अभियंता त्रिवेंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद, पूरन चंद्र तिवारी, खुशाल सिंह, महेश कुमार, इरशाद हुसैन आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories