कैंची धाम के समीप सेम मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर 9 दिवसीय देवी जागरण का भव्य समापन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 08, 2025 306 views
कैंची धाम के समीप सेम मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर 9 दिवसीय देवी जागरण का भव्य समापन जनहित
उत्तराखंड: सेम मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर 9 दिवसीय देवी जागरण का भव्य समापन कैंची धाम से 8 किमी दूर हरतपा सेम मंदिर में हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग नैनीताल। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कैंची धाम से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित हरतपा सेम मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय देवी जागरण कार्यक्रम का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। समापन दिवस के मुख्य अतिथि भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य रहे, जिन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। इस दौरान सुरेश जोशी, कमल सिंह, चंद्र बल्लभ सती, बालम सिंह, पप्पू पांडे, दया किशन सती, रामदास सती, नंदन पांडे, कुमारी हेमा सती, श्रीमती राडा सती, देवेंद्र सती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता और समर्पण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और भंडारे का आयोजन देर शाम तक चलता रहा। आयोजन ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक माहौल से सराबोर कर दिया
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories