बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के समान स्टाइपेंड दिलाने का अनुरोध

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 01, 2023 513 views
बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने  एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के समान स्टाइपेंड दिलाने का अनुरोध सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी मण्डलायुक्त श्री दीपक रावत के शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के सम्बन्ध में आई जिसका आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक, भूमि विक्रेता एवं क्रेता के साथ संवाद कर अधिकांश भूमि विवादों का मौके पर समाधान किया। जनसुनवाई में आयुक्त ने निवासी रामडी हल्द्वानी, हेमा पालीवाल को 9 वर्षो के पश्चात भूमि का कब्जा दिलाया वापस, हेमा पालीवाल ने आयुक्त का किया धन्यवाद। विगत जनसुनवाई में हेमा पालीवाल निवासी ग्राम रामडी आनसिंह ने विजयपुर धमोला कालाढूगी में वर्ष 2014 में भूमि क्रय की गई थी, भूमि की रजिस्ट्री एव दाखिल खारिज होने के बावजूद विक्रेता द्वारा कब्जा नही दिया जा रहा था। जिस पर आयुक्त श्री रावत ने उक्त भूमि की जांच कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये थे। जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर हेमा पालीवाल के अनुरोध को सही पाया तथा हेमा पालीवाल को भूमि का कब्जा 30 जून 2023 को दिलाया। सोना देवी ग्राम आनंदपुर किच्छा ने बताया कि अतिक्रमण के कारण दो सरकारी पुलिया बन्द होने से खेतों में काफी नुकसान हो रहा है। जिस पर आयुक्त ने आख्या हेतु उपजिलाधिकारी निर्देश दिये थे। उपजिलाधिकारी की आख्या के अनुसार पूर्व में सडक पर दो पुलिया थी, एक पुलिया खोल दी गई है किंतु दूसरी पुलिया जो 03 मीटर थी वह लोनिवि द्वारा सडक बनाने के दौरान आर पार नहीं गई है। जिस पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोनिवि किच्छा को निर्देश दिये कि उक्त कार्य हेतु सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट तलब कार्यवाही करने के निर्देश दिये। विगत जनता दरबार मे अम्बा दत्त जोशी ने बताया कि उनका भवन भोलानाथ गार्डन पर है उनके आवास के नीचे सकरी गली में डीजल एवं पेट्रोल से चलने वाले पुराने इंजन एवं अन्य उपकरणों की मरम्मत करने की वर्कशाप है। वर्कशाप के द्वारा वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के साथ ही आवास के कमरे दुर्गन्ध एवं गैस से भरे रहते है।इसकी जांच हेतु प्रदूषण बोर्ड, सिटी मजिस्ट्रेट व नगर आयुक्त को दिए थे। जांच में पाया गया कि वर्कशॉप में अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण उत्सर्जित किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है। आयुक्त ने वर्कशाप स्वामी को वर्कशाप साउन्ड प्रुफ बनाने के मौके पर निर्देश दिये। सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज की बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने राजकीय मेडिकल कालेजों में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के समान स्टाइपेंड दिलाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में आवासीय कालोनी वासुदेवपुरम आरटीओ रोड के निवासियांे ने सुरक्षा एवं बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर अंकुश हेतु गेट लगाये जाने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। भुवन पोखरिया निवासी चोरगलिया ने बताया कि आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसलो का काफी नुकसान होने पर आवारा पशुओं को गौशाला में भेजने का अनुरोध किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतों का समाधान आयुक्त द्वारा मौके पर किया गया तथा शेष शिकायतों पर आयुक्त ने शिकायतकर्ता एवं अधिकारी को आगामी जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिये।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 33

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories