बैंक आफ बड़ौदा खटीमा में लूट,पाँच लाख लेकर फ़रार
April 06, 2022
•
516 views
सामान्य
उत्तराखंड: खटीमा के झनकट बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में दो लुटेरों ने तमंचे व चाकू की नोक पर बैंक के चार कर्मचारियों को बंधक बनाकर लगभग 4 लाख 83 हजार 10 रूपये की लूट को अंजाम दिया है। वही लुटेरे बैंक लूट की घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो चुके हैं। लूट की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के द्वारा बैंक कर्मचारियों से लूट की वारदात के बारे में आवश्यक पूछताछ की जा रही है साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। ताकि लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों का कोई सुराग लग सके।
मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है. बैंक ऑफ बड़ौदा में लूट की सूचना पर खटीमा कोतवाली से पुलिस अधिकारी फोर्स सहित घटनास्थल की जांच कर रहे हैं. वहीं बैंक में डकैती की वारदात के बाद एसपी क्राइम और एसडीएम खटीमा भी घटनास्थल पर मौजूद हैं.
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!