नैनीताल: लेक ब्रिज चुंगी का ठेका एक करोड़ पिचानब्बे लाख रुपये में छूटा
April 01, 2023
•
453 views
जनहित
उत्तराखंड: नगर पालिका नैनीताल की ओर से निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई। आज सुबह लेकब्रिज चुंगी का ठेका एक साल के लिए आवंटित कर दिया गया है। चुंगी का ठेका एक करोड़ 95 लाख 61 हजार में नवीन अग्रवाल के नाम पर रहा। नगर पालिका के लेखाधिकारी दीपक बुधलाकोटी ने बताया कि निविदा प्रक्रिया में तीन टेंडर शामिल हुए। जिसमें दीवान सिंह फर्त्याल एवं राजेंद्र बगड़वाल ओर से दाखिल की गई निविदाएं तकनीकी रूप से असफल रही। जिसके चलते टेंडर नवीन अग्रवाल के नाम एक साल की अवधि के लिए जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बिडर की ओर से कुल धनराशि की एक तिहाई संयोजन राशि जमा करने के बाद उन्हें लेकब्रिज चुंगी के संचालन के लिए आवंटन कर दिया गया है। निविदा प्रक्रिया में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि इस बार चुंगी में ५० की जगह १०० रूपये देने होंगे ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!