रोटरी क्लब नैनीताल ने स्कूल के छात्र - छात्राओं को 5 साइकिल वितरित की
March 23, 2023
•
348 views
सामान्य
उत्तराखंड: हिंदू नववर्ष और नवरात्र की पावन बेला के अवसर पर रोटरी क्लब नैनीताल ने नौकुचियताल के इंटरैक्ट क्लब के 2 छात्रों और 3 छात्राओं समेत कुल 5 साइकल वितरित की गयीं , ये सभी छात्र ॰ छात्रायें दूर - दराज के गाँव से लम्बा रास्ता तय कर के नौकुचियताल पहुँचते हैं । रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा साइकल प्राप्त होने के पश्चात इन्हें सफ़र तय करने में सुविधा होगी ।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नैनीताल की अध्यक्ष बबिता जैन , सुभाश जैन , रवि नरूला , अनु लामबा, मनोज लामबा, यतिदेर सूरी, रेखा नरूला, जीतेदेर शाह, एवं इंटरैक्ट क्लब नौकुचियतल के सदस्य , संचालक पूनम उपस्थित रहे
रोटरी क्लब नैनीताल के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान क्लब ट्रेनर विक्रम स्याल ने कहा कि रोटरी क्लब नैनीताल निकट भविष्य में सीआरएसटी इंटर कॉलेज में 10 कम्प्यूटर और प्रिंटर व एक कम्प्यूटर कॉलेज परिसर में और बीडी पांडे अस्पताल में बेबी वॉर्मर भी भेंट करेगा
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!