सड़क किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण पर सरकारी मशीनरी नागरिकों का उत्पीड़न नही करेगी: मुख्यमंत्री
September 05, 2023
•
515 views
जनहित
उत्तराखंड: राजकीय भूमि से हटाए जा रहे अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी नागरिकों को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी मशीनरी द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं ि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न न हो। उन्होंने कहा कि जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि किया गया निर्माण राजकीय भूमि में हैं और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है, तब तक कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाए। परन्तु वन भूमि में लैन्ड जिहाद के नाम पर किये गये अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!