पत्रकार प्रशांत दीक्षित की याद में दूरस्थ गाँव पटवांडागर में लगा स्वास्थ्य शिविर

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 18, 2021 610 views
पत्रकार प्रशांत दीक्षित की याद में दूरस्थ गाँव पटवांडागर में लगा स्वास्थ्य शिविर जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दीक्षित की याद में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की नैनीताल इकाई ने मुख्यालय के दूर दराज गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 150 मरीजों को परामर्श के साथ ही निशुल्क दवाई वितरित की। पत्रकार प्रशांत दीक्षित की याद में पटवाडांगर के ऐपाल देवता जीआईसी में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी और किरन दिक्षित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनयूजे के शिविर में जमीरा, देवीधुरा, आरूखान, जसुरा, पटवाडांगर, कूण, पापड़ी, सोलिया समेत कई गांव के ग्रामीण शिविर में पहुंचे। जिन्होंने कोरोना जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर दांतों समेत कई जांचें करवाई। साथ ही खांसी, दमा, जोड़ों में दर्द, सांस की परेशानी समेत कई तरह के मरीजों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया। इधर देवीधुरा के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र रावत ने कहा इस शिविर से ग्रामीण लाभांवित हुए है। उन्होंने एनयूजे समेत स्वास्थ्य महकमे का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, महासचिव मनोज लोहनी, जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, महामंत्री नवीन पालीवाल, उपाध्यक्ष गौरव जोशी, महिला जिला उपाध्यक्ष कंचन वर्मा, नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष रितेश सागर, महिला उपाध्यक्ष गुंजन मेहरा, संगठन मंत्री राजू पांडेय, कोषाध्यक्ष मुनीब रहमान, सचिव दामोदर लोहनी, उपसचिव संतोष बोरा, तेज सिंह नेगी, चंद्रेक बिष्ट, किशोर जोशी, भूपेंद्र मोहन रौतेला, गणेश कांडपाल, शीतल तिवारी, कमलेश बिष्ट, मोहित कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार, रमेश चंद्रा, सीमा नाथ, अजमल हुसैन सिद्दीकी, आकांक्षी, दीप्ति बोरा, हिमांशु जोशी, सुनील भारती, दीपक बिष्ट, भूपेंद्र मोहन रौतेला ग्राम प्रधान धर्मेंद्र रावत, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडेय, ऐपाल देवता राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरी शंकर आर्य भी मौजूद रहे ।एनयूजे की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को कोरोना टीका भी लगाया गया। इस दौरान करीब 20 लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज लगाई। कार्यक्रम में पीएमएस डॉ. केएस धामी, डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. अर्जुन रावल, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. एमएस रावत, डॉ. रूपाली रस्तोगी, पंकज, रजत गिरी, उर्मिला दास, नवदीप, जीतू व संदीप मौजूद रहे।
पत्रकार प्रशांत दीक्षित की याद में दूरस्थ गाँव पटवांडागर में लगा स्वास्थ्य शिविर body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories