शनिवार को पूर्ण बंद रहेगा हल्द्वानी बाज़ार
January 18, 2022
•
574 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी में शनिवार को बाजार पूर्णतः बंद रखने का फैसला लिया गया है । शनिवार को सवेरे 11 बजे तक अति आवश्यकीय सेवाओं के लिए ही दुकानें खोली जाएंगी।नैनीताल जिले के घनी आबादी वाले हल्द्वानी में इस शनिवार से बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है । इस दौरान बाजार के साथ शनि बाजार भी बंद रहेगी । आज सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापारी नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है ।बताया गया है कि शनिवार को दूध, दही, अखबार, आदि सवेरे 11 बजे तक मिल सकेगा जबकि गैस, पैट्रोल, डीजल, मैडिकल आदि की दुकानें पूरे दिन खुली रहेंगी । सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया हल्द्वानी में बढ़ते संक्रमण के कारण 25 मिनी कंटेंमेंट जॉन बनाए गए हैं । यहां लॉक डाउन की स्थिति को रोकने के लिए ऐसा फैसला आपसी सहमति से लिया गया है ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!