हल्द्वानी में 18 अवैध मदरसे सील करने के बाद पंजीकृत मदरसों की सूची जारी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 15, 2025 370 views
हल्द्वानी में 18 अवैध मदरसे सील करने के बाद पंजीकृत मदरसों की सूची जारी सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 18 अवैध मदरसे सील, अभिभावकों से बच्चों को मान्यता प्राप्त मदरसों में भेजने की अपील हल्द्वानी : नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता, बालकों की सुरक्षा और शैक्षिक संस्थानों की वैधता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में रविवार 13 अप्रैल और सोमवार 14 अप्रैल 2025 को एक विशेष अभियान चलाकर हल्द्वानी में संचालित 18 अपंजीकृत/अवैध मदरसों की पहचान की गई और उन्हें विधिसम्मत रूप से सील कर दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विष्णनाथ गौतम ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की गई है। उन्होंने बताया कि सभी शैक्षिक संस्थानों को विधिवत पंजीकृत होना चाहिए और निर्धारित मानकों का पालन करते हुए बच्चों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मदरसों को सील किया गया है, उनमें दीनी तालीम प्राप्त कर रहे बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए उचित निर्णय लिया गया है। सभी प्रभावित बच्चों को जनपद नैनीताल के पंजीकृत मदरसों में स्थानांतरित कर उनकी दीनी तालीम जारी रखी जाएगी। अभिभावकों से अपील जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री गौतम ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों में ही कराएं। यदि पंजीकरण अथवा जानकारी हेतु किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए तो वे स्वयं श्री गौतम से मोबाइल नंबर 9837393583 पर संपर्क कर सकते हैं। पंजीकृत मदरसों की सूची श्री गौतम ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में 10 पंजीकृत मदरसे संचालित हैं, जिनमें अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। इन मदरसों में शामिल हैं: 1. मदरसा तालीम उल इस्लाम, लाइन नंबर 18, आजाद नगर 2. मदरसा रहमान आलम अरशिया, इन्द्रानगर 3. मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल, इन्द्रानगर 4. मदरसा जुम्मू तालीम ए निसा 5. गौसिया मस्जिद हदीकुल इस्लाम 6. मदरसा अहेले सुन्नत फैजान ए खतिब 7. मदरसा फैजुल इस्लाम, आजाद नगर, वार्ड नं. लालकुआं 8. मदरसा जामिया सईदा फातिमा जहरा गौजजाली, उत्तर हल्द्वानी 9. मदरसा रमजान ऑर्गनाइजेशन, टनकपुर रोड, वासी कॉलोनी 10. मदरसा जामिया नूरिया बरकाते अमीना, शनि बाजार गेट प्रशासन ने नागरिकों से यह भी अनुरोध किया है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपंजीकृत संस्थान की जानकारी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करे
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories