पबजी खेलते- खेलते हुआ प्यार ,फिर शादी oमध्यप्रदेश पहुँची पुलिस के साथ आने से इंकार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 25, 2022 461 views
पबजी खेलते- खेलते हुआ प्यार ,फिर शादी  oमध्यप्रदेश पहुँची पुलिस के साथ आने से इंकार सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में किराए पर रहनी वाली एक लड़की को पबजी गेम खेलते-खेलते मध्यप्रदेश रायसेन के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया। देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमे खा ली। दोनों ने शादी का मन बनाया तो लड़की नैनीताल से भागकर अपने प्रेमी के पास मध्य प्रदेश पहुंच गयी और शादी के बंधन में बंध गए। लड़की ऊधम सिंह नगर की रहने वाली है और वह नैनीताल में अपने दोस्त के साथ किराए पर रह रही थी, यहां से वह बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। मामला तब सामने आया जब लड़की के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला लड़की मध्यप्रदेश के रायसेन मे है। पुलिस वहां पहुंची तो लड़की और लड़के थाने बुलाया गया, लेकिन लड़की ने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही, जिसके बाद पुलिस को वापस लौटना पड़ा।बताया जाता है कि लड़की नैनीताल में पढ़ाई करती थी और लड़का रायसेन के पटेल नगर का रहने वाला है। लड़की का नाम शीतल और लड़के का नाम योगेश बताया जा रहा है। शीतल और योगेश की दोस्ती करीब ढाई साल पहले पब्जी गेम के जरिए हुई थी, दोनों में दोस्ती बढ़ी तो नंबर एक्सचेंज हुए और फिर दोनों की बातचीत व्हॉटसेप में हुई और प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को वीडियो कॉल में पहली बार देखा था और योगेश शीतल से केवल एक बार ही मिला था जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। एक माह पहले ही दोनों ने शादी की और साथ रहने लगे। शीतल नैनीताल में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। नैनीताल पुलिस जब रायसेन पहुंची तो योगेश और शीतल को थाने बुलाया गया जहां दोनों के बयान लिए गए। बताया जाता है कि नैनीताल पुलिस लड़की को अपने साथ ले जाना चाहती थी लेकिन उसने अपने घर जाने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है और वह बालिग है। लड़की ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है इसमें किसी का दबाव नहीं था।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 08, 2026 60

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले

हल्द्वानी: सर्किट हाउस काठगोदाम में अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण/आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में …
श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 193

श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार

नैनीताल: नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा (स्थापना वर्ष 1918) विगत कई दशकों से नगर …
नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन video thumbnail
VIDEO
राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 183

नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नैनीताल: नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और …
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 03, 2026 86

जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त रहे पूरी तरह सख्त

नैनीताल: हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं को गंभीरता …
स्थानांतरण आदेश के विरोध की पड़ी भारी कीमत, वरिष्ठ सहायक को दंड जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 02, 2026 235

स्थानांतरण आदेश के विरोध की पड़ी भारी कीमत, वरिष्ठ सहायक को दंड

नैनीताल: स्थानांतरण आदेश के विरोध में सार्वजनिक मंच से शासकीय निर्णय की आलोचना करना, कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी …
नववर्ष पर कैंची धाम  गोल्ज़यू मंदिर नयना  देवी मंदिर में  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 01, 2026 217

नववर्ष पर कैंची धाम गोल्ज़यू मंदिर नयना देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नैनीताल: नैनीताल। नववर्ष के अवसर पर आज बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम के साथ-साथ गोल्जयू मंदिर घोड़ाखाल और …
हेडिंग: बाघ हमले में महिला की मौत पर किटोडा में उबाल, शव रखकर जताया विरोध दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 161

हेडिंग: बाघ हमले में महिला की मौत पर किटोडा में उबाल, शव रखकर जताया विरोध

नैनीताल: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने ओखलकाण्डा विकासखंड के किटोडा, चमोली क्षेत्र में बाघ का …
आधी रात को बीडी पांडे अस्पताल के पास आग से मचा हड़कंप, 6 वाहन जलकर खाक दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 215

आधी रात को बीडी पांडे अस्पताल के पास आग से मचा हड़कंप, 6 वाहन जलकर खाक

नैनीताल: नैनीताल: शहर के जिला अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल परिसर में रात 2 से 3 बजे के करीब उस समय अफरा-तफरी …
फांसी गधेरे–अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 148

फांसी गधेरे–अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

नैनीताल: मंगलवार देर सायं नैनीताल जनपद मुख्यालय के फांसी गधेरे एवं अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में भीषण आग लगने …
शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 30, 2025 179

शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद

नैनीताल: शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद नैनीताल, 30 दिसंबर 2025। जनपद …
Scroll to load more stories