डीएसबी परिसर में फ्लायर का विमोचन दुर्लभ हिमालयी प्रजातियों के संरक्षण का संदेश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 11, 2025 710 views
डीएसबी परिसर में फ्लायर का विमोचन दुर्लभ हिमालयी प्रजातियों के संरक्षण का संदेश सामान्य
उत्तराखंड: डीएसबी परिसर में फ्लायर का विमोचन दुर्लभ हिमालयी प्रजातियों के संरक्षण का संदेश विशेष अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फेलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज एवं एचएफआरई के पूर्व निदेशक डॉ. एस.एस. सामंत, पंतनगर विश्वविद्यालय की वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति चतुर्वेदी, विदेश मंत्रालय के निदेशक सौरभ जोशी और विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी उपस्थित रहे। तीन संकटग्रस्त प्रजातियों पर आधारित फ्लायर जारी कार्यक्रम में हिमालयन एल्म (Almus wallichiana), स्वीट ऑलिव (Osmanthus fragrans) और हिमालयन स्ट्रॉबेरी (Cornus capitata) से संबंधित फ्लायर का लोकार्पण किया गया। ये तीनों पौधों की प्रजातियाँ IUCN की संकटग्रस्त श्रेणी में आती हैं। फ्लायर में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी फ्लायर में इन पौधों का वर्गीकरण, वनस्पति विवरण, रासायनिक संरचना (फाइटोकैमिस्ट्री), वितरण, पारंपरिक उपयोग (एथनोबॉटनी) और संरक्षण के उपाय विस्तार से बताए गए हैं। साथ ही, इनके संरक्षण के लिए समाज से अपील की गई है। आईईआरपी परियोजना के अंतर्गत तैयार हुआ फ्लायर यह फ्लायर आईईआरपी (इंटीग्रेटेड रिकॉर्वलूपमेंट रिसर्च प्रोग्राम) के तहत आईईआरपी पर्यावरण संस्थान कटरमल के सहयोग से तैयार किया गया। इसे प्रो. ललित तिवारी, देवनावी पांडे, प्रो. गीता तिवारी, आनंद कुमार, दिशा उप्रेती, वसुंधरा, विशाल बिष्ट और शिखा पांडे की टीम ने तैयार किया है। डॉ. एस.एस. सामंत ने कहा कि इन पौधों में औषधीय, चारा, ईंधन, आश्रय, लकड़ी और शिल्प के गुण मौजूद हैं। डॉ. प्रीति चतुर्वेदी ने इनके संरक्षण को अत्यंत आवश्यक बताया। निदेशक सौरभ जोशी ने कहा कि यह फ्लायर आम नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने आईईआरपी संस्थान और पूरी टीम का आभार प्रकट किया
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories