रामलला प्राण प्रतिष्ठा : मल्लीताल बाज़ार बिजली की मालाओं से सजा, मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान
January 22, 2024
•
694 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में नयना देवी व्यापार मंडल ने बड़ा बाज़ार और खड़ी बाजार को आकर्षक पताकाओं और बिजली की मालाओं से सजाया गया है। दिन में गिरीश कांडपाल सरस्वती रेस्टोरेंट की और से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।राम सेवक सभा में अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। हल्द्वानी के तेजस्वी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति से सभी मंत्रमुग्ध हुए। अध्यक्ष मनोज साह व महासचिव जगदीश बवाड़ी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए।केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट नैनीताल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सोमवार को हनुमानगढ़ी में दीपोत्सव, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण होगा। इसके अलावा नयना देवी मंदिर, गंगनाथ मंदिर, तल्लीताल नव ज्योति क्लब में सुंदरकांड पाठ, हरिनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में प्रसाद वितरण, तल्लीतालवैष्णव देवी मंदिर में देवी पूजा, तल्लीताल दर्शन घर में भजन कीर्तन होंगे।
हनुमान मंदिर बल्दियाखान में भी हनुमान चालीसा का पाठ दीपदान और प्रसाद वितरण किया जाएगा। घरों में भी उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए जोर शोरसे तैयारियां जारी हैं।घरों को मालाओं से सजाया गया है । रात के समय दीप जलाकर उत्सव मनाया जायेगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!