पूजा के लिए लाया बकरा ग़ायब, मॉल रोड में मिला

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 04, 2022 468 views
पूजा के लिए लाया बकरा ग़ायब, मॉल रोड में मिला पर्यटन
उत्तराखंड: मां नन्दा देवी महोत्सव के अष्टमी के दिन ही एक मजेदार वाक्या प्रकाश में आया है। हुआ यह कि बलि के लिए माँ के सामने पूजा के लिए लाया गया एक बकरा गायब हो गया। बकरे के मालिक अब उसे जगह जगह ढूंढ रहे हैं। रविवार सवेरे ब्रह्म मुहर्त में माँ नन्दा सुनंदा के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से मां नंदा सुनंदा के दर्शन के लिए भक्त जनों की सुबह से ही लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी। भक्तजनों ने मां नंदा सुनंदा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की । हाईकोर्ट के आदेशों के पालन के साथ और श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए प्रशासन ने बकरे को चढ़ाने से पहले मंदिर में पूजा के लिए ले जाने की उचित व्यवस्था की है। बता दें कि मल्लीताल में बिजली विभाग और जल संस्थान के कर्मचारी, आस्था और भक्ति के लिए पांच बकरे लाए थे। इनमें से बिजली विभाग के चार बकरे मंदिर में पूजा के लिए ले गए। बलि के लिए लाए गए पांचवे बकरे को जल संस्थान के लोग सवेरे 7 बजे कार्यालय के सामने एक गली में बांधकर आसपास चले गए थे। इसी बीच कोई वहां से बकरे को खोल कर ले गया। बाद में बकरे के मालिक बकरा लेने आया तो बकरा गायब था। बकरा गायब होने से आस्था व धार्मिक के साथ आर्थिक संकट खड़ा हो गया। बकरे के मालिक ने बताया कि भवाली के चौरसा गांव से दस हजार रुपये कीमत में खरीदकर लाया गया ये बकरा गायब हो गया है। बकरे के मालिक व विभागीय कर्मचारी चारों तरफ चप्पे चप्पे में बकरे की तलाश में जुट गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एक नशेड़ी बकरा खोलकर ले जाने की जानकारी मिली थी जिसके बाद से बकरा चोर को तलाशा जा रहा है। बकरा चोर, जल संस्थान कर्मचारियों के बकरे को चोरकर मंदिर ले गया जहां उसे नियमानुसार लाइन में लगकर पंजीकरण कराना पड़ा और उसका वीडियो भी बन गया। कर्मचारियों ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद किसी ने एक शराबी को 1900 रुपयों में बकरा, मॉल रोड में बेचने की जानकारी दी। इसके बाद कुछ लोग तलाशते हुए आरोपी तक पहुंचे। नशे की हालत में होने के कारण हरिनगर निवासी, बकरे को बेचने के लिए ले गया था। कर्मचारी अपना बकरा वापस ले आए और आरोपी को छोड़ दिया।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 34

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories