२ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूद्रपुर के दोरे में, दिन में १२ बजे करेंगे जनसभा को संबोधित
March 30, 2024
•
439 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड में पहले चरण के साथ ही 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होना है. ऐसे में राजनीति पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे हैं. यहां रुद्रपुर में पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे।
रुद्रपुर में पीएम मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर बीजेपी ने भी कमर कस ली है. बीजेपी के तमाम नेता और पार्टी कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं. बीजेपी का प्रयास है कि बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की रैली में पहुंचें. लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी का उत्तराखंड में ये पहला चुनावी कार्यक्रम होगा। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय हाई कमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा है. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी दो अप्रैल को करीब 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!