माध्यमिक व प्राथमिक को विद्यालयों में मास्क का उपयोग अनिवार्य

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 23, 2022 330 views
माध्यमिक व प्राथमिक को विद्यालयों में  मास्क का उपयोग अनिवार्य जनहित
उत्तराखंड: कोविड-19 वैरिएंट के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस व ग्रामविकास विभाग अधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली । जिलाधिकारी ने सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्रों में लगे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, ऑक्सीजन सिलिंडर व ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर को चेक करने, जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करने, ग्राम स्तर पर कोविड 19 की निगरानी हेतु शिक्षकों, ग्रामविकास अधिकारी व पटवारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षकों को क्षेत्र में कोविड की रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी व अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है जिसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सबको आपसी समन्वय से पुनः कार्य करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अवस्थित ऑक्सीजन प्लांट, सिलिंडर व कॉन्संट्रेटर को चेक किया जाए जिससे आवश्यकता पड़ने पर निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति बनी रहे। साथ ही जनपद के कोविड केयर सेंटर को दुरुस्त रखा जाए व पर्याप्त मात्रा में औषधि उपलब्ध रहे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व प्राथमिक को विद्यालयों में अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करवाने व किसी भी बच्चे को सर्दी , खासी आदि लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरुक करने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने पटवारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को नियमित रूप से ग्राम में आने वालों की निगरानी व ग्रामवासियों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि चिकित्सालय में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की सूचना प्राप्त की जाए एवं रोगियों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। गूगल मीट बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस, बेस चिकित्सालय एवं सुशीला तिवारी चिकित्सालय के चिकित्सक के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories