सड़कों को गड्डा मुक्त करने में तेज़ी लाने के निर्देश,गुणवत्ता में कोताही बरतने पर अधिकारी ज़िम्मेदार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
October 06, 2023 414 views
सड़कों को गड्डा मुक्त करने में तेज़ी लाने के निर्देश,गुणवत्ता में कोताही बरतने पर अधिकारी ज़िम्मेदार जनहित
उत्तराखंड: जिलाधिकारी वंदना ने जिले की इस वर्ष की कार्ययोजना के लिए लक्षित कुल 123 सड़क मार्गो को गड्ढा मुक्त करने हेतु लोनिवि एवं एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 123 सड़क मार्ग की 1194 किमी लंबी सड़क में से लोनिवि द्वारा माह अगस्त तक 227 किलोमीटर सड़क में पैच वर्क का कार्य कर दिया गया है। माह सितम्बर से नवंबर तक 417 किलोमीटर में पैच मरम्मत का कार्य लक्षित है। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये जिन मार्गा पर पैचवर्क कार्य शुरू कर दिया है उन मार्गां पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। गुणवत्ता में कोताही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी उत्तरदायी होगा। उन्होंने कहा जिन मार्गा पर कार्य पूर्ण हो जाता है कन्स्ट्रक्शन सामग्री शीघ्र हटाई जाए ताकि आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि जिन मार्गों पर पैचवर्क किया जा रहा है उन मार्गां पर सड़क का सरफेस समतल हो । उन्होंने कहा जो मार्ग महत्वपूर्ण है तथा जिनको गड्ढा मुक्त प्राथमिकता से किया जाना है उनका चयन निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें । जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियो को निर्देश दिये कि नगर निगम के अन्तर्गत आने वाली सभी मार्गा का सर्वे के साथ मार्ग मे क्षतिग्रस्त नालियों का भी सर्वे करते हुए निगम की महत्वपूर्ण सड़कों को कैटागराईजेशन करते अधिक आवागमन वाली सड़कों को प्रथम चरण गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने एनएच के निर्माणाधीन कार्य में हो रही सड़क दुर्घटनाओं दृष्टिगत एन एच ए आई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर सेफ्टी के मानकों को तत्काल पूर्ण किया जाए, जिसमें साइट मास्किंग के साथ ही वैकल्पिक रास्ता ठीक करना तथा समय समय पर पानी का छिड़काव करवाना भी सुनश्चित करें । उक्त का सत्यापन उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा सेफ्टी औपचारिकतायें पूर्ण नही करने पर सम्बन्धित एनएच के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारी को नियमित मानिटरिंग व सत्यापन करने के भी निर्देश दिये है बैठक में लोनिवि के अधिकारियो द्वारा बताया गया कि माह अगस्त तक नैनीताल प्रान्तीय खण्ड में 12 मार्गो पर 58 किमी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है साथ ही निर्माण खण्ड नैनीताल में 10 मार्गां में 66 किमी, अस्थाई खण्ड भवाली मे 14 मार्गा में 32 किमी, निर्माण खण्ड रामनगर में 38 मार्गो की 40 किमी तथा निर्माण खण्ड हल्द्वानी में 49 मार्गा पर 32 किमी पर पैच वर्क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 36

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories