हल्द्वानी: पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या का खुलासा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
November 07, 2022 567 views
हल्द्वानी: पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या का खुलासा सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुई पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्या के मामले में किच्छा के रहने वाले अशरफ उर्फ भूरा गिरफ्तार किया है। तीन नवंबर को मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका को कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की अशरफ उर्फ भूरा नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था, मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने को लेकर पुलिस के ऊपर काफी दबाव था। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की कई सारी टीमें इस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी, डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अशरफ उर्फ भूरा ने शंकर बिष्ट के घर में पहले वेल्डिंग का काम कर चुका है। घटनाक्रम के मुताबिक विगत दिवस एक बालक उम्र लगभग 17 वर्ष द्वारा थाना मुखानी में आकर सूचना दी गयी कि उसके घर का लॉकर टूटा हुआ है तथा उसकी माँ कहीं दिखाई नहीं दे रही है । उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा तत्काल थाने से म उपनिरीक्षक बबीता मेहरा मय पुलिस बल को सूचनाकर्ता बालक के घर रवाना किया गया। थोड़ी ही देर में उस बालक की माँ की हत्या होने की सूचना मिलने पर रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, हरबंस सिंह एस ० पी ० सिटी हल्द्वानी, डॉ० जगदीश चन्द्र एस ० पी० अपराध / यातायात नैनीताल तथा डॉग स्क्वॉड एवं फोरेन्सिक टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गये । इसके बाद पंकज भट्ट, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक भी स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे । घटनास्थल पर मौजूद फोरेन्सिक टीम द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से अध्ययन कर घटना के साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। आरोपी मौ • अशरफ उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल नवी निवासी- 88 सुनेरी, वार्ड नं 0 - 15 किच्छा उधमसिंह नगर हाल निवासी नई बस्ती किच्छा उधमसिंह नगर उम्र- 39 वर्ष को संदिग्धों से पूछताछ, / सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, सुसंगत तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वार्ड नं0-11, नई बस्ती नूरी मस्जिद के पास किच्छा, उ० सि० नगर से गिरफ्तार कर किया गया। माल बरामदगी आलाकत्ल- एक हथोडा जिसमें खून के धब्बे हैं । • अभियुक्त के कपडे - जीन्स व कमीज जिसमें खून लगा हुआ है तथा - घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल हीरो स्प्लैण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नं० - यूके 06C8462 तथा हैलमेट | लूट का माल 01 जोडी कान के झुमके, लॉकेट, 01 सोने का गलोबन्द, 01 सोने का मंगलसूत्र व 03 हजार रूपये नकदी बरामद किये गये । आरोपी से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि लगभग दो वर्ष उसने आरक्षी शंकर सिंह बिष्ट के घर पर ग्रिल का काम किया था । उसे मालूम था कि उसकी पत्नी भी अकेले ही घर रहती है । उसे पता था कि उसे देखकर वादी की पत्नी उसे अपने घर में आने देगी । वह कर्जे में डूबने के कारण पैसे के लिये वादी के घर में लूट की योजना बनाकर अपनी मोटर साईकिल की पहचान बदलकर व नम्बर प्लेट मे बांध कर अपने जेब में एक हथोडा लेकर गया । लूट करने के लिये उसके द्वारा वादी की पत्नी से अन्य जगह ग्रिल के लिये ग्रिल की फोटो खीचने व पानी पीने का बहाना बनाकर अपने जेब में रखे हथोडे से मृतका महिला के सिर से हथोड़े से लगातार वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories