नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने आंध्र प्रदेश से किया गिरफ्तार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 30, 2023 575 views
नैनीताल को बम से उड़ाने की  धमकी  देने वाले को पुलिस ने आंध्र प्रदेश से किया गिरफ्तार पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल को बम से उड़ाने की चेतावनी भरी मेल पुलिस के इंस्ट्राग्राम पेज में डालने वाले को एस.टी.एफ.ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ‘खालिद’ को मेडिकल के लिए बी.डी.पाण्डे अस्पताल लाया गया। वर्ष 2022 में नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल इंस्ट्राग्रेंम पेज पर किसी नितिन शर्मा नामक यूजर ने टैग कर लिखा “We will blast bomb in different parts of Nanital within 24 hours, all the bombs will blast and Hijbul Mujahideen takes the responsibility” यानी “हम नैनीताल के अलग अलग स्थानों में 24 घंटे के भीतर बम विस्फोट करेंगे। बम फूटेगा और हिजबुल मुजाहिद्दीन इसकी जिम्मेदारी लेता है”। पुलिस को ऐसे ही दो धमकी भरे संदेश मिले। राष्ट्रीय सुरक्षा और बम बिस्फोट से जनहानि के खतरे को देखते हुए तल्लीताल थाने में 40/23 धारा 66 एफ आई.टी.एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों ने मामले को तुरंत क्राइम पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित किया। एस.टी.एफ.की दो टीमों का गठन किया गया, जिसमें एक टीम को तकनीकी विश्लेषण का दायित्व सौंपा गया और दूसरी टीम को अभियोग के सफल अनावरण के लिए विवेचना दी गयी। संदिग्ध व्यक्ति का नाम दिल्ली निवासी नितिन शर्मा है जानकारी मिली कि नितिन ने अपना धर्म परिवर्तन कर ‘खालिद’ नाम से पहचान बनाई और हाल निवास आन्ध्रप्रदेश बताया। नितिन उर्फ ‘खालिद’ ने 4 अक्टूबर 2022 को नैनीताल कन्ट्रोल रुम को इस प्रकार की भ्रामक सूचना दी थी, जिसमें नैनीताल के अलग अलग स्थानों को बम बलास्ट करने की सूचना दी गयी थी। एस.एस.पी.पंकज भट्ट ने बताया की एस.टी.एफ.की टीम आंध्र प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर के लाई है। आज दोपहर आरोपी ‘खालिद’ को मेडिकल के लिए नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल में लाया गया।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories