नैनीताल में पुलिस ने यूपी से आये 2 स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार
July 07, 2021
•
700 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में लगातार नशे का कारोबार अपने पैर पसार रहा है। जिसके लिए पुलिस द्वारा तस्करों को पकड़ने के लिए जगह जगह पर गश्त की जा रही थी। वहीं लगातार नैनीताल में स्मैक तस्करों के आने की भी पुलिस को सूचना मिल रही थी। जिसके बाद मंगलवार की देर शाम पुलिस को जानकारी मिली कि यूपी के दो स्मैक तस्कर नैनीताल में स्मैक की तस्करी के लिए आ रहे हैं। सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने एडीटीएफ टीम के साथ मिलकर नैनीताल में तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान मंगलवार की देर रात पुलिस ने मॉल रोड स्थित एक होटल से दो युवकों को स्मैक के साथ धर दबोचा।
पुलिस ने जब युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 11.73 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि 11.73 ग्राम स्मैक के साथ यूपी के बलियाकला लखीमपुर खीरी निवासी अमित पांडे व अनुभव गुप्ता को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिसके बाद दोनों युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!