उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, कुमाऊं रेंज में सुरक्षा को लेकर हाई लेवल ब्रीफिंग

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 24, 2025 276 views
उपराष्ट्रपति के  दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, कुमाऊं रेंज में सुरक्षा को लेकर हाई लेवल ब्रीफिंग सामान्य
उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, कुमाऊं रेंज में सुरक्षा को लेकर हाई लेवल ब्रीफिंग 1100 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात, त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश हल्द्वानी, 24 जून। भारत सरकार के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के प्रस्तावित नैनीताल दौरे के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमान संभाल ली है। वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए आज मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस ब्रीफिंग में कुमाऊं रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल और आईजी कानून व्यवस्था उत्तराखंड श्री नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित और सतर्क सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट्स पर पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। ब्रीफिंग में आईजी सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय श्री करण सिंह नगन्याल और एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने भी सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों पर चर्चा की। रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, छतों की निगरानी, फ्लीट मूवमेंट और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। सतर्कता बरतें, मित्रवत व्यवहार करें — अधिकारियों को निर्देश सभी अधिकारियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग में कहा गया कि उत्तराखंड पुलिस के प्रतिनिधि के रूप में सभी कर्मियों को अच्छा टर्नआउट और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करनी है। जनता को न हो असुविधा एसएसपी नैनीताल ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सार्वजनिक आवागमन सुगम बना रहे, इसके लिए समयबद्ध डायवर्जन और ट्रैफिक नियंत्रण किया जाएगा। साथ ही अनधिकृत प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। पुलिस बल की तैनाती का विवरण • राजपत्रित अधिकारी: 29 • निरीक्षक/उपनिरीक्षक: 289 • हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल: 776 • PAC कंपनियाँ: 05 ब्रीफिंग के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने रूट प्लान और फोर्स डिप्लॉयमेंट की जानकारी दी, वहीं आईजी कानून व्यवस्था श्री भरणे ने फ्लीट रिहर्सल के बाद मिले सुझावों पर आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए। उपस्थित अधिकारी इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री पंकज भट्ट, श्री अर्पण यदुवंशी, एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा, एसपी बागेश्वर चन्द्रशेखर आर. घोड़के, एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र समेत कई पुलिस अधीक्षक और राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
उपराष्ट्रपति के  दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, कुमाऊं रेंज में सुरक्षा को लेकर हाई लेवल ब्रीफिंग body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories