कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत
October 09, 2022
•
553 views
सामान्य
उत्तराखंड: पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि, कार सवार एक अन्य महिला घायल हो गईं।
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर पैडुल में गाड़का महर गांव के पास पौड़ी से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार बुरांसी गांव निवासी वीर सिंह पंवार (62) पुत्र कोतवाल सिंह और सितोनस्यूं डूंगी निवासी बीरा देवी (60) पत्नी सोबन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, वीर सिंह पंवार की पत्नी सुनीता पंवार (58) गंभीर रूप से घायल
हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल महिला को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!