नैनीताल:बिना पंजीकरण संचालन किए जाने पर गेस्ट हाउस और होटल का चालान
May 20, 2024
•
379 views
सामान्य
उत्तराखंड: जिला पर्यटन अधिकारी व प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल अतुल भंडारी ने बताया कि जी पी गेस्ट हाउस और श्री होम्स मॉल रोड नैनीताल का बिना पंजीकरण संचालन किए जाने पर १० -१० हज़ार का चालान किया गया है। जबकि सूर्या हॉलिडे होम, होटल एलफीन को नियमावली में दिए गए नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि होटलों की चेकिंग लगातार जारी है। इधर सोमवार को नगर पालिका की एक टीम ने पुलिस बल व होमगार्ड के जवानों के साथ मल्लीताल बाजार का निरीक्षण किया और व्यापारियों को नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करने के सख्त निर्देश दिए।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!