नैनीताल झील में मिला बुजुर्ग का शव,श्यामखेत के हैं निवासी
April 10, 2024
•
725 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में नैनी झील से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग का शव को झील में उतरता देखा। जिसकी सूचना तत्काल तल्लीताल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को झील से बाहर निकाला । बुजुर्ग की पहचान भवाली स्थित श्याम खेत निवासी रमेश आर्य के रूप में हुई। एस ओ रमेश बोहरा ने बताया नैनी झील किनारे सफाई कर रहे सफाई कर्मी ने पुलिस को एक मोबाइल फोन दिया। जिसमें आए फोन के आधार पर बुजुर्ग की पहचान भवाली श्यामखेत निवासी रमेश आर्य के रूप में हुई है जो आज सुबह ही अपने घर से नैनीताल के लिए निकले थे.. बताया जा रहा है बुजुर्ग अपनी पेंशन लेने के लिए घर से निकले थे।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मोर्चरी में रख दिया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!