कोरोना संक्रमणःनैनीताल फिर से नंबर वन
January 02, 2022
•
628 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड में छह महीने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 200 पार हो गया है। एक दिन में 259 नए संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में फिर से संक्रमितों का ग्राफ बढ़ने लगा है।
कोरोना की दूसरी लहर थमने के छह माह बाद रविवार को प्रदेश में एक दिन में 200 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 77 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में 15, नैनीताल में 91, पौड़ी में 28, अल्मोड़ा में एक, ऊधमसिंह नगर में 34, टिहरी में पांच, पिथौरागढ़ जिले में आठ संक्रमित मिले।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!