नवनिर्मित ओपन एयर थिएटर में हुई पहली प्रस्तुति,प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने किया उद्घाटन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 07, 2022 386 views
नवनिर्मित ओपन एयर थिएटर में हुई पहली प्रस्तुति,प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने किया उद्घाटन पर्यटन
उत्तराखंड: नवनिर्मित ओपन एयर थिएटर में हुई पहली प्रस्तुति नैनीताल में नवनिर्मित बीएम शाह ओपन एयर थिएटर में चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात संपन्न हुए। मल्लीताल में इस थिएटर के निर्माण के बाद इसमें पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक का आयोजन किया गया जिसका नगर के संस्कृतिकर्मियों, आम लोगों सहित पर्यटकों ने भी आनंद उठाया। कुमाऊं विश्वाविद्यालय के डीएसबी परिसर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से नांदी थिएटर मुंबई और विक्टोरियस थिएटर, कल्चरल एंड फिल्म सोसायटी मुंबई तथा मंच नाट्य संस्था नैनीताल के सहयोग से रंगकर्मी संजय पंडित और बबीता विश्वकर्मा के निर्देशन में पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने विविध प्रस्तुतियां दीं। इनमें मक्खी और मकड़ी कहानी की प्रस्तुति तथा लहरों के राजहंस नाटक शामिल थे। नवनिर्मित थिएटर का गत 28 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उदघाटन कर लोकार्पण किया था।यहां प्रस्तुत किये गये बेहतरीन कार्यक्रमों ने समां बांध दिया जिन्हें दर्शकों ने जमकर सराहा। मंथन रस्तोगी, रजत जोशी, मानसी शर्मा और सौम्यता बिष्ट के सधे हुए अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुनीत सिंह, योगिता तिवारी, राहुल मल्ल, आरती राजपूत, नवल आर्या, महेन्द्र कुमार, कृष्णा बिष्ट, रजत जोशी, लक्ष्मी मलारा, अनमोल आर्या ने भी बेहतरीन अभिनय किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान वरिष्ठ रंगकर्मियों राजेश आर्या, मदन मेहरा, कौशल शाह, मुकेश धसमाना, अजय पवार आदि ने भी आकर्षक प्रस्तुति दीं। विभोर तिवारी ने वार(युद्ध) कहानी का प्रस्तुतीकरण दिया। पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने समारोह कार्यक्रम का उदघाटन करने के साथ रंगकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस थिएटर के निर्माण से नगर की समृद्ध नाट्य परंपरा और भी बेहतर होगी। वरिष्ठ रंगकर्मी इदरीस मलिक और हरीश सिंह राणा बाबा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम से जुड़े सभी कलाकार और आयोजक नवनिर्मित थिएटर में प्रथम प्रस्तुति देकर इतिहास में दर्ज हो गये हैं। वक्ताओं ने थिएटर के निर्माण में विशेष योगदान के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल की सराहना की। कार्यक्रमों के दौरान विभाग से सहायक प्रो. पूनम बिष्ट, चंदन सहित मोहित सनवाल, मंजूर हुसैन, नासिर, अभिषेक मेहरा, रुचिर साह, तारा चौधरी सहित नाट्य प्रेमी व संस्कृति कर्मी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 10

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

नैनीताल: सरोवर नगरी में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। शनिवार …
सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 102

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 87

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 94

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 61

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 98

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 195

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 228

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 224

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 278

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
Scroll to load more stories