वर्षाकाल को देखते हुये नदी,नाले गधेरे के पास ना जाएं: ज़िलाधिकारी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 06, 2023 373 views
वर्षाकाल को देखते हुये नदी,नाले गधेरे के पास ना जाएं: ज़िलाधिकारी जनहित
उत्तराखंड: जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई आयोजित हुई। डीएम ने आम जनमानस की समस्याआं एव शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगो ने पेयजल, सडक, विद्युत , पेंशन, अतिक्रमण,विद्युत, आवास, आर्थिक सहायता, धोखाधड़ी के मामले के साथ ही दर्जनों शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई। डीएम ने जनसुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याआं एवं शिकायतों को निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारी वर्षा का अलर्ट है सड़क मार्गों पर जितने भी रपटे बने है उन संवेदनशील मार्गों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वर्षाकाल को देखते हुये नदी,नाले गधेरे के पास ना जाएं। साथ ही नदी, नालों के समीप निवास करने वाले व्यक्तियों को दूर जाने को कहा है। उन्हांने कहा अनावश्यक किसी भी दशा में अपने वाहनो को नदी नालों से पार करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि जनपद के जितने मार्ग क्षतिग्रस्त है उन मार्गां को जल्द ही आवागमन हेतु सुचारू कर दिया जायेगा इसलिए लिए प्रशासन 24 घंटे अलर्ट पर है। ग्राम आमखेडा,नयागांव कटान चोरगलिया क्षेत्र के लोगों द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि चोरगलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चिकित्सक काफी समय से उपलब्ध नहीं है। उनके द्वारा बताया गया कि चोरगलिया हल्द्वानी से 25 किमी दूर है बरसात का सीजन के दौरान सांप के काटने की सम्भावना बनी रहती है उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की तैनाती का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल चिकित्सक तैनाती के आदेश दिये। पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि बरेली रोड मण्डी से धानमिल के मध्य मार्ग में काफी गड्ढे होने से कभी भी दुर्घटना हो सकती हैं। उन्होंने मार्ग मरम्मत कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट व अधिशासी अभियंता लोनिवि से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया।निरीक्षण में पाया गया कि सड़क की हालत खराब है। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश ई ई लोनिवि को दिए। इसके साथ ही जनसुनवाई में ग्राम प्रधान डीकर सिंह मेवाडी ने विकास खण्ड ओखलकांडा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ककोड़ की ओर सड़क विधायक निधि एवं श्रमदान से बनाई गई। उन्होंने दैवीय आपदा मद से दीवार निर्माण एवं सडक मरम्मत कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही भुवन चन्द्र, जगदीश चन्द्र, केशव चन्द्र निवासी सुभाष नगर ने भूमि को फ्रीहोल्ड कराने का अनुरोध किया साथ ही ग्राम प्रधान नन्दन सिंह बोरा ने चोरगलिया क्षेत्र की सिंचाई नहरों की मरम्मत कराने एवं कैलाश नदी का मुहाना खुलवाने का अनुरोध किया।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 38

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories