भव्य होगा नंदा देवी मेला,बारा पत्थर से हनुमानगढ़ तक सजेगा नैनीताल

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 19, 2022 607 views
भव्य होगा नंदा देवी मेला,बारा पत्थर से हनुमानगढ़ तक सजेगा नैनीताल जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल । नैनीताल में इस वर्ष मां नन्दा देवी महोत्सव के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रीराम सेवक सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को मॉ नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमा भेंट की। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया कि महोत्सव एक सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगा । मॉ नन्दा देवी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार हैं पंचमी 1 सितम्बर दिन गुरूवार को 02 बजे रामसेवक सभा प्रांगण में महोत्सव का उद्घाटन होगा पंचमी 01 सितम्बर दिन गुरूवार को कदलीवृक्ष लाने हेतु सभा भवन से ज्योलीकोट के भल्यूटी गॉव के लिए प्रस्थान करेंगे। 02 सितम्बर दिन शुक्रवार को अपरान्ह 2 बजे कदलीवृक्ष के साथ नगर भ्रमण व झांकिया निकाली जायेगी। सप्तमी 3 सितम्बर दिन शनिवार को सेवा समिति भवन में मूर्ति निर्माण, 4 सितम्बर अष्टमी दिन रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में देवी स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन नयना देवी प्रांगण में प्रारम्भ होगा तथा सांय ६.३० बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण व रात्रि 9 बजे मॉ भगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग लगेगा। नवमी 5 सितम्बर दिन सोमवार को प्रातः 6 बजे महाभगवती पूजन, प्रातः 10 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन, दोपहर कन्याकुमारी पूजन, दोपहर 1 बजे डीएसए भवन में भण्डारे का आयोजन, सायं 6 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण, रात्रि 9 बजे महाभगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग होगा। दशमी 6 सितम्बर दिन मंगलवार को प्रातः 6 बजे मॉ भगवती पूजन, 01 बजे सुन्दर काण्ड एवं नन्दा चालीसा, सायं 6 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण, सांय 07 बजे दीपदान नैनीझील, रात्रि 9 बजे महाभगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग होगा। एकादशी 07 सितम्बर दिन बुद्ववार को प्रातः 6 व 9 बजे महाभगवती पूजन एवं दोपहर 12 बजे देवी भोग होगा। १२ बजे मॉ नन्दा सुनन्दा की शोभा यात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ ही सांय 6.30 बजे ठण्डी सड़क के समीप मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विगत दो वर्षों से कोविड-19 के कारण मॉ नन्दा देवी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भव्यरूप से नहीं हो पाया है इसलिए इस वर्ष मेले का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक उपाय एवं अन्य सभी व्यवस्थाऐं कि जायें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि वे मेले से पूर्व नगर की सभी स्ट्रीट लाइटे चेक करें तथा बन्द पड़ी लाईटों को ठीक करना सुनिश्चत करें। उन्होंने मेले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के साथ ही बैट्री बैक-अप की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने, मोबाईल टॉयलेट की भी व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को मेलावधि में निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को भण्डारे एवं मन्दिर स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मन्दिर प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर, उन्हे चालू करने तथा मेला क्षेत्र में भी सीसीटीवी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षात्मक दृष्टि से मेला क्षेत्र को सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए। मेले में पॉलीथीन के साथ ही धूम्रपान पूर्णतया वर्जित रहेगा। इधर-उधर कूड़ा फैकने वालों का भी चालान किया जायेगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ठंडी सड़क में झाड़ी कटान कराने व मेले से पूर्व मेला क्षेत्र में गड्डों का भरान व बजरी बिछाने के भी निर्देश दिये ताकि मेला क्षेत्र में कीचड़ व जलभराव आदि न हो। उन्होंने कहा कि मेले क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्ण तरह से प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होंने मन्दिर समिति को निर्देश दिये हैं कि ध्वनि विस्तारक यंत्र हेतु अनुमति अनिवार्य होगी। मेला दौरान खाने पीने की दुकानों में कॉमर्शियल गैस सिलैन्डर ही इस्तेमाल होंगे।घरेलु गैस सिलैन्डर इस्तेमाल करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि मेले में पशु बलि पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगी। बैठक में श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों व गण मान्य व्यक्तियों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नन्दादेवी महोत्सव में लगभग 600 स्टॉल लगाये जाएँगे तथा सरकारी विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं को भी दुकानें आवंटित की जायेंगी। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र से बाहर दुकान लगाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पूरा मेला सीसी टीवी कैमरे के नजर में रहेगा। मेले के दौरान पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा साथ ही मेला परिसर में चिकित्सा कैम्प, रैड क्रॉस का शिविर भी लगाया जायेगा। दुकानदारों का सत्यापन कराया जाएगा। हल्द्वानी, भवाली, कालाढुंगी क्षेत्रों से आने वाले मेला दर्शनार्थियों के आवागमन के लिये रोडवेज की अतिरिक्त बसें लगाई जायेगी। बैठक में राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, उपसचिव विमल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, मनोज जोशी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी,अशोक जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी,उपजिलाधिकारी राहुल साह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित, एआरटीओ रश्मि भट्ट, तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारूती नन्दन साह, जिला विकास पर्यटन अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डे, भुवन बिष्ट,भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला पशुपालन अधिकारी डॉ बीएस जंगपांगी, विद्युत अधिशासी अभियन्ता नितिन गर्खाल, कुमॉऊ मण्डल के बची राम आर्या, नगरपालिका परिषद् वरिष्ठ सहायक हेम चन्द्र पतं के साथ श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
भव्य होगा नंदा देवी मेला,बारा पत्थर से हनुमानगढ़ तक सजेगा नैनीताल body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories