चमोली: नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइड में करेंट फैलने से १६ लोगों की मौत
July 19, 2023
•
347 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड : चमोली जिले में लगे सीवर प्लांट में बुधवार को करंट उतरने से 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पुलिस इंस्पेक्टर और 5 होमगार्ड भी शामिल हैं। छह मजदूर झुलस गए जिनमें एक गंभीर हालत में है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस सीवर प्लांट का निर्माण नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहा है। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुट गई हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर फटने की वजह से सीवर प्लांट में करंट फैल गया। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे तमाम मजदूर आ गए। चमोली हादसे में आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीमों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। चमोली के एसपी प्रमेंद्र दोवाल ने बताया कि हादसे में कई झुलस गए हैं। अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ जिसके बाद करंट दौड़ने से यह हादसा हुआ है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!