नैनीताल शहर में आज १५ कोरोना संक्रमित
January 24, 2022
•
476 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। नैनीताल में बीते दिनों के मुकाबले अब कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है जो कि राहत देने वाली है। लेकिन अब भी शहर में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
बता दें कि बीते दिनों से नगर में लगातार 50 से अधिक मामले सामने आ रहें थे और कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था। जिससे शहरवासियों में भय का माहौल बना हुआ था वही बीते दिनों के मुकाबले रविवार को आई रिपोर्ट से थोड़ा बहुत राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 15 लोग आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव पाए गए है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!