न्याय ना मिलने से ख़फ़ा मुन्ना लाल साह ने दी आत्म हत्या की धमकी,२५जून का मामला

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 24, 2022 774 views
न्याय ना मिलने से ख़फ़ा मुन्ना लाल साह ने दी आत्म हत्या की धमकी,२५जून का मामला पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। गेठिया स्थित कैंप कुरिया संचालक के साथ हुई मारपीट व लूटपाट की घटना के मामले में कैंप संचालक मुन्ना लाल साह न्याय न मिलने के विरोध में आत्मदाह की धमकी दी है। रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा की पुलिस के आला अधिकारियों से अनुरोध करने के बाद भी पुलिस सहयोग नही कर रही है। रविवार को मल्लीताल के एक रेस्टोरेंट में संचालक मुन्ना लाल साह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 25 जून की रात को 10 लोगों ने उनके कैंप में आकर उनके व उनके बेटो के साथ मारपीट कर घायल कर दिया व लूटपाट कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी । जिसपर उनके द्वारा तत्काल 112 व 100 नंबर में घटना की जानकारी दी गई। ज्योलिकोट चौकी पुलिस ने घटना में शामिल 10 में से 5 लोगो को व उनकी स्कार्पियो गाड़ी नंबर यूपी 50BV8181 को पकड़ लिया था। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की घटना के बाद पुलिस ने मेडिकल बनाने में उनका कोई सहयोग नहीं दिया, बल्कि जब उनके द्वारा आरोपियों का मेडिकल कराने की बात कही गई तो पुलिस आनाकानी करने लगी, जिस कारण आरोपियों का मेडिकल नहीं हो पाया। कहा कि पुलिस द्वारा लगातार उनपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन वह दबाव में नहीं आए जिसके बाद पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज की। पांचों आरोपियों को बंद कर दिया,लेकिन इस दौरान एक आरोपी द्वारा आधी घटना का विवरण लिख उनके दोनो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। वहीं उन्होने कहा की पुलिस इस घटना को लूटपाट की घटना मानने को तैयार नहीं हैं, जबकि उनके पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने बताया की 27 जून को पांचों लड़के अपने घर चले गए , उन्होंने पुलिस में आरोप लगाएं है कि पुलिस ने एफआईआर में आरोपियों के निवास स्थान का पता भी नहीं दिखाया गया हैं। उन्होने कहा की घटना के बाद से उनके पास समझौते ओर धमकी भरे फोन आ रहें हैं,जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ हैं। उन्होंने डीजीपी से उन्हें सुरक्षा प्रदान कर विवेचना अधिकारी को हटा कर निष्पक्ष जाँच करवाने व तल्लीताल एसओ व ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा की अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। पत्रकार वार्ता में उनके पुत्र आशीष साह भी मौजूद थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories