नैनीताल :दवा की दुकानों में लम्बी कतारें, कोरोना का डर छुमन्तर
May 03, 2021
•
1,004 views
जनहित
उत्तराखंड: दीप्ति बोरा नैनीताल :
नैनीताल में आज दवा की दुकानों में लम्बी – लम्बी कतारें नजर आयी । लोगो की भीड़ कारण भी है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।जिस कारण लोग हॉस्पिटल जाने से डर रहे हैं ।सोमवार को बाजार की एक प्रतिष्ठित मेडिकल की दुकान में सुबह से ही भीड़ देखी गयी लोग घंटो तक दवाई लेने के लिए रुक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है लोग लाइन लगाकर तो खड़े हैं लेकिन एक गज दूरी कहीं नजर नहीं आ रही है। लोग हॉस्पिटल जाने से भी डर रहे हैं क्योंकि वहां बुखार से पीड़ित हो या खांसी से उन सभी का टेस्ट करवाया जा रहा है। इसलिए वह बजार की दुकान से ही दवाइयां लेकर खा रहे हैं नैनीताल जिले में इस बार कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से फैल रहे हैं अगर इस तरह ही लापरवाही रही संक्रमण तजी से बढ़ता नजर आएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!