26 मार्च से रामनगर में G20 समिट की तैयारियों को लेकर कमिश्नर का दौरा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 25, 2023 401 views
26 मार्च से रामनगर में  G20 समिट की तैयारियों को  लेकर कमिश्नर का दौरा सामान्य
उत्तराखंड: 26 से 28 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित G20 समिट की तैयारियों को लेकर कमिश्नर ने किया निरीक्षण राज्य में प्रस्तावित G20 सम्मिट के मद्देनजर रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय G20 सम्मिट की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक सड़क मार्ग द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आगामी 26 से 28 मार्च तक G20 सम्मिट के तहत चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंडटेबल ( सीएसएआर) कॉन्फ्रेंस का आयोजन होना है जिसमें 75 विदेशी मेहमान और 25 भारतीय अतिथि पहुंचेंगे जिनके आवागमन से लेकर ठहरने की ए ग्रेड की व्यवस्था की जानी है। विदेशी डेलीगेट्स में G20 में शामिल देश यूनाइटेड स्टेट्स, जापान आदि के प्रतिनिधि सीएसआर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। शनिवार को दोपहर बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक वाया टांडा लामाचौड़ होते हुए रामनगर तक सड़क मार्ग से वीवीआईपी मूवमेंट के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जिसके पश्चात रामनगर में ताज, सीआरवीआर तथा नमहा और तरंगा रिजॉर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को देशी- विदेशी डेलीगेट्स( प्रतिनिधियों) के लिए ए ग्रेड की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि विदेशी मेहमानों का डेलीगेट पंतनगर एयरपोर्ट से बाय रोड रामनगर पहुंचेगा जहां G20 सम्मिट में कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया जाएगा और यहां कल्चरल इवेंट का आयोजन भी होगा। इन सभी की तैयारियां किए जाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर आई जी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, पार्क वार्डन अमित गवासिकोटी,मुख्य अभियंता जल संस्थान डीके सिंह, एएसपी जगदीश चंद्र, हरबंस सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल, आरटीओ संदीप वर्मा, वनविभाग से पूनम कैंथोला, प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories