सड़क से नीचे गिरी कार, बडा हादसा टला
November 21, 2023
•
370 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। भीमताल भवाली रोड में एक बोलेरों अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बोलेरो हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही थीं। इस दौरान चीख पुकार मच गई। जिस पर स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकला गया।
जानकारी के अनुसार सुबह - सुबह हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बोलोरो संख्या यूके 04 TA 5700 नैनी बैंड के पास सड़क से नीचे गिर गई। बोलेरो में पांच लोग सवार थे, गनीमत रही की हादसे के दौरान किसी को अधिक चोट नहीं आई। घर के पास गाड़ी गिरने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सुबह का समय होने से घर के बाहर कोई नही था, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!