माँ नयना देवी व्यापार मंडल मल्लीताल ने अभी लाकडाउन ना लगाने की अपील
April 27, 2021
•
807 views
जनहित
उत्तराखंड: माँ नयना देवी व्यापार मंडल के के अध्यक्ष पुनीत टण्डन ने एस डीएसएम नैनीताल को पत्र लिखकर अभी लाकडाउन ना लगाने की अपील की है। व्यापारी पर्यटकों के ना आने से पहले ही परेशान है। उन्होंने कहा कि व्यापारी लाकडाउन के लिए तैयार नही है अभी शादियों का सीजन चल रहा है। जिस कारण स्थानीय व्यापारियों का थोड़ा बहुत कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा कि सब्जियों को उँचाई वाले श्रेत्रों में भी भेजा जाना चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया कि आगे स्थिति स्पष्ट होने पर ही लाकडाउन जैसे कदम उठाने चाहिए।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!