नैनीताल:लोअर मॉल रोड धंसी, यातायात डायवर्ट
September 15, 2025
•
734 views
जनहित
उत्तराखंड: लोअर मॉल रोड धंसी, यातायात डायवर्ट
नैनीताल। लोअर मॉल रोड पर लगभग सड़क धंसने से बड़ा खतरा पैदा हो गया है। कुछ दिन पहले ही यहां दरारों पर सीमेंट लगाकर मरम्मत की गई थी, लेकिन सोमवार देर शाम सड़क करीब 1 फुट तक नीचे बैठ गई। कुछ दिन पहले ही यहां पड़ी दरारों को सीमेंट लगाकर भरा गया था, लेकिन लगातार बारिश और नमी के कारण सड़क दोबारा धंस गई।
सड़क धंसने से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। प्रशासन ने गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। अब वाहनों को इंडिया होटल से ऊपर मॉल रोड होते हुए मल्लीताल की ओर भेजा जा रहा है।
घटना की सूचना पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। टीम ने स्थायी मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोअर मॉल रोड पर लंबे समय से दरारें पड़ रही थीं और बारिश से यह समस्या और गंभीर हो गई। प्रशासन ने नागरिकों से धंसी सड़क के पास न जाने और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!