लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी
March 27, 2024
•
437 views
धर्म
उत्तराखंड: देहरादून। लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित 40 दिग्गजों के नाम शामिल हैं। बता दें कि उत्तराखंड में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसके बाद चार जून को नतीजे आएंगे। लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। इसी को लेकर भाजपा ने उत्तराखंड के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, दुष्यंत कुमार गौतम, अनुराग ठाकुर, वीके सिंह, शांतनु ठाकुर, नायब सिंह सैनी, नरेश बंसल, मंजिन्दर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, डा. रमेश पोखरियाल निशुक, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी आदि के नाम शामिल हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!