ज्योति खन्ना लायंस क्लब गोल्ड नैनीताल की अध्यक्ष निर्वाचित
July 09, 2021
•
598 views
धर्म
उत्तराखंड: लायंस क्लब गोल्ड नैनीताल की कार्यकारिणीं का आम चुनाव आज संपन्न हुआ जिसमे सर्वसम्मति से लायन ज्योति खन्ना को लायन क्लब गोल्ड नैनीताल का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीँ कार्यकारिणी के अन्य पदों पर लायन नीलू एल्हांस उपाध्यक्ष , लायन रेखा त्रिवेदी सचिव एवं लायन मोनिका साह को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया। चुनाव को आशा शर्मा , मंजू कंसल, मीनू शर्मा , गीता साह , वर्षांजलि श्रीवास्तव , शशि मित्तल , अनुपमा साह , शोभा गुप्ता ने संपन्न करवाया।
लायंस क्लब गोल्ड नैनीताल की नव नियुक्त अध्यक्षा ज्योति खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया की क्लब को गत वर्ष के लिए स्पिरिट ऑफ़ सर्विस फॉर कैंसर के पुरूस्कार से पुरुस्कृत किया गया है , जिसके लिए क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष आशा शर्मा का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा की क्लब जरूरतमंदों को राशन , मास्क आदि वितरण करने के साथ ही उनका स्वास्थय परीक्षाएं इत्यादि कार्यक्रम भी भविष्य में आयोजित करता रहेगा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए सदैव आगे खड़ा रहेगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!