कुमाऊँ मण्डल में हो रहे ज़मीन धोखाधड़ी के १४ मामलों में मुक़दमा दर्ज करने के निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 20, 2023 488 views
कुमाऊँ मण्डल में हो रहे  ज़मीन धोखाधड़ी  के १४ मामलों में  मुक़दमा दर्ज करने के निर्देश पर्यटन
उत्तराखंड: सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त द्वारा 14 मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई। जिनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे, यही नहीं भू माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है। आयुक्त ने समीक्षा में नैनीताल जनपद के 6 मामले और उधम सिंह नगर के 5 मामले पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने आम जनमानस से अपील की है भूमि क्रय करने से पहले भूमि की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा सर्व प्रथम भूमि खरीदने से पहले उस भूमि की लेटेस्ट खतौनी तहसील से प्राप्त कर सब रजिस्टार से उसकी जांच करा लें ताकि यह जमीन 15 सालां से किन-किन हाथों में गयी है, जिस जमीन को क्रय किया जा रहा है क्या न्यायालय में कोई विवाद तो नही है। उन्होंने कहा यह भी जांच करें कि कहीं जमीन बैक में बंधक तो नहीं है। श्री रावत ने कहा कि जमीन खरीदने से पहले जांच जरूरी है जिससे हम भविष्य की परेशानियों एवं धोखाधडी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा भूमि क्रय करने से पश्चात भूमि की बाउन्ड्री अवश्य करा लें। शिकायतकर्ता सुमन कुमार पुत्र स्व सुरेन्द्र ग्राम पैगा तहसील काशीपुर उधमसिहनगर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर मे पंजीकरण पर मृतक तरसेमलाल पुत्र रामसरण का नाम अंकित नही होने के आधार पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का वसीयत के प्रयोग के सम्बन्ध में,नीरज कुमार राजपूत निवासी हल्द्वानी ने भूमि खरीद फरोख्त मे हेमन्त कुमार सैनी को 10 लाख रूपये का फायदा होने पर की गई शिकायत के सम्बन्ध में,लालसिंह मेहता पुत्र लछम सिंह मेहता लालडाठ बिठौरिया के साथ ठगी धोखाधडी व प्लाट उपलब्ध न कराये जाने के सम्बन्ध में शिकातय आई थी। आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने कहा कि भूमि संबंधी कोई शिकायत या सुझाव पुलिस से संबंधित हो तो मोबाइल नंबर 807 77 13006 पर संपर्क कर सकते हैं।बैठक में आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट,अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल,नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 22

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 12

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 39

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 93

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 52

रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने आगरा में आयोजित रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन …
पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 08, 2026 270

पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) नैनीताल इकाई की बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। …
बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 371

बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान

नैनीताल: बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान हल्द्वानी, 31 जनवरी 2026। आर्यमान …
मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 92

मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार

नैनीताल: कुमाऊँ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा क्षेत्र में एक …
अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 30, 2026 312

अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली

नैनीताल: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि …
क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 304

क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में

नैनीताल: नैनीताल, 27 जनवरी सरोवर नगरी में मंगलवार को फ्लैट्स डीएसए मैदान में आयोजित होने वाली पृथ्वीराज सिंह बिष्ट जिला मेमोरियल …
Scroll to load more stories