लेक सिटी वेलफेयर क्लब 24 अगस्त को करेगा सांस्कृतिक व सम्मान समारोह
August 18, 2025
•
313 views
सामान्य
उत्तराखंड: लेक सिटी वेलफेयर क्लब 24 अगस्त को करेगा सांस्कृतिक व सम्मान समारोह
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि 24 अगस्त को भवाली रोड कैंट में “हमारी संस्कृति हमारी पहचान” और “हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की संयोजक प्रगति जैन तथा सहसंयोजक क्षति बिष्ट और कंचन जोशी होंगी। इस अवसर पर नगर के 12 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा और “शैली की थाली सजाओ प्रतियोगिता” के साथ साल भर के त्योहारों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या होंगी, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, छावनी परिषद के ईओ वरुण कुमार और होटल क्लार्क भवाली के एमडी के. दर्शन सिंह नेगी उपस्थित रहेंगे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!