नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब के वार्षिक चुनाव 16 मार्च को
March 05, 2025
•
387 views
जनहित
उत्तराखंड: लेक सिटी वेलफेयर क्लब के वार्षिक चुनाव 16 मार्च को राज्य अतिथि गृह में होंगे
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष ज्योति दोदियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि क्लब के वार्षिक चुनाव 16 मार्च को दोपहर 2:00 बजे राज्य अतिथि गृह में कराए जाएंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से रेखा त्रिवेदी को चुनाव अधिकारी और प्रगति जैन को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, संस्थापक अध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर एवं कार्यकारिणी के पदों का निर्वाचन किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से चुनाव में भाग लेने की अपील की। क्लब का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।
बैठक के अंत में क्लब की पूर्व अध्यक्ष रानी शाह की माता रीवा शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में विनीता पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, प्रेमा अधिकारी, हेमा भट्ट, सरिता त्रिपाठी, दीपिका बिनवाल, तनु सिंह, जीवंती भट्ट, आभा शाह, कविता त्रिपाठी, मीनू बुदुला कोठी, अमिता शाह, कंचन जोशी, नीरू शाह, ज्योति वर्मा, डॉ. पल्लवी और रमा भट्ट सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!