कुमांऊनी गीत यस छ उत्तराखंड हमारो हुआ लांच,उत्तराखंड की महिमा मन्डित का वर्णन करेगा गीत
May 07, 2023
•
462 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड की महिमा मंडित कर देने वाली गाथा का वर्णन करता हुआ कुमांऊनी गीत यस छ उत्तराखंड हमारो,चांदनी इंटरप्राइजेज के द्वारा लांच किया गया।
यह गीत डॉ०गुंजन जोशी ने लिखा है,व इस गीत की गायिका भी वहीं हैं।गीत का कुमाउंनी रूपांतरण ,उत्तराखंड राज्य गीत के लेखक श्री हेमन्त बिष्ट जी ने किया है।संगीत युवा संगीतकार नितेश बिष्ट का है।
गीत के निर्देशक नवीन टोलिया जी हैं।अभिनय रुचिता रावत ने किया है।गीत का विडिओ निर्देशन गोविंद नेगी द्वारा किया गया है।गीत के बोल व धुन बहुत सुंदर है। गीत में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, जीवनशैली, देवभूमि की गरिमा का पूर्ण वर्णन चित्रित किया गया है, यह गीत उत्तराखंड राज्य को समर्पित है। यह गीत उत्तराखंड राज्य की लोकप्रियता का सार है व इस गीत के माध्यम उत्तराखंड पर्यटन के लिए आने वाले आगंतुकों को भी आनंद मिलेगा। नितेश बिष्ट ने इस गीत को अद्भुत कर्णप्रिय संगीत से सजाया है।उत्तराखंड की लोकप्रिय गायिका वीना तिवारी जी ने गीत को सुनकर गीत की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!