नैनीताल : कुमाऊं यूनिवर्सिटी छात्र महासंघ का चुनाव कल
December 26, 2022
•
355 views
धर्म
उत्तराखंड: नैनीताल । कुमाऊं यूनिवर्सिटी छात्र महासंघ के अध्यक्ष पद पर हल्द्वानी डिग्री कॉलेज के गौरव मठपाल, उपाध्यक्ष पद पर काशीपुर के जतिन कुमार, महिला उपाध्यक्ष पद पर हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज की भावना कांडपाल,कोषाध्यक्ष पद पर रामनगर के पीयूष रावत का निर्विरोध चुना जाना तय है। इन पदों के लिय एक एक नामांकन हुआ है। मतदान कल मंगलवार को चुनाव अधिकारी डॉ० एल एस लोधियाल ने बताया कि सोमवार को हर्मिटेज भवन में नामांकन पत्र नामांकन हुआ । नामांकन वापसी के पश्चात 6 पदों के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में रहे। इनमें अध्यक्ष पद के लिये गौरव मठपाल,उपाध्यक्ष पद पर जतिन कुमार, महिला उपाध्यक्ष पर भावना कांडपाल, सचिव पद पर हिमांशु सिंह रुद्रपुर एवम अमित चंद्र खटीमा, संयुक्त सचिव पद पर भास्कर बमेटा हल्दूचौड़ एवम दीपक कुमार दास नैनीताल तथा कोषाध्यक्ष पद पर पियूष रावत ने नामांकन किया सचिव एवम संयुक्त सचिव पद पर दो दो नामांकन है । मतदान कल 10 बजे से 12 बजे अपरान्ह तक होगा। जिसमें 15 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसके तुरन्त बाद परिणाम घोषित होंगे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!