कुमाऊँ विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं में शामिल

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 20, 2025 341 views
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं में शामिल सामान्य
उत्तराखंड: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं में शामिल नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने वैश्विक शोध जगत में एक और उपलब्धि दर्ज की है। अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी “विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिक 2024” सूची में विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिकों ने जगह बनाई है। इनमें रसायन विभाग के प्रो. नंदा गोपाल साहू, वनस्पति विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एस.एस. बरगली और डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र डॉ. नीरज पंत शामिल हैं। प्रो. नंदा गोपाल साहू लगातार छठे वर्ष इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं। • सिंगल-ईयर (2024) रैंक: पॉलीमर विज्ञान में 632, नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी में 761 • करियर-लॉन्ग रैंक: पॉलीमर विज्ञान में 2,090, नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी में 1,891 उनका शोध पॉलीमर और नैनो सामग्री, ऊर्जा भंडारण, पर्यावरण-अनुकूल रासायनिक प्रक्रियाओं और उन्नत सामग्रियों पर केंद्रित है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान दिलाई है। प्रो. एस.एस. बरगली को सिंगल-ईयर श्रेणी में ग्लोबल पोज़िशन 100,890 और इकोलॉजी पोज़िशन 1,481 प्राप्त हुआ है। डॉ. नीरज पंत, जो वर्तमान में एनडीए पुणे में प्रोफेसर हैं, ने फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी में सिंगल-ईयर रैंक 3,382 हासिल की है। इस उपलब्धि पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, विज्ञान संकाय के डीन, रसायन विभाग, कूटा (कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) तथा उत्तराखंड विश्वविद्यालय शिक्षा संघ ने तीनों वैज्ञानिकों को बधाई दी। विश्वविद्यालय परिवार ने कहा कि यह सम्मान न केवल कुमाऊँ विश्वविद्यालय बल्कि पूरे देश के युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं में शामिल body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories