कुमाऊं विश्वविद्यालय को पटवाडांगर में 26.4 एकड़ भूमि मिली, कुलपति प्रो. दीवान रावत का सम्मान
February 13, 2025
•
635 views
सामान्य
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय को पटवाडांगर में 26.4 एकड़ भूमि मिली, कुलपति प्रो. दीवान रावत का सम्मान
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय को उत्तराखंड सरकार द्वारा पटवाडांगर में 26.4 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यह उपलब्धि कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। इस निर्णय से विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय और व्यावसायिक केंद्र की स्थापना में मदद मिलेगी।
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (KUTA) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव और उच्च शिक्षा सचिव को इस सकारात्मक निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, कुलपति प्रो. दीवान रावत को पुष्प गुच्छ और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर इस सफलता का जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपा आर्या सहित कई शिक्षक और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। शिक्षक संघ ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!