कुमाऊँ आयुक्त का जनता दरबार, भूमि में कब्जो की सबसे ज़्यादा शिकायतों का मोके पर ही समाधान

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 28, 2023 476 views
कुमाऊँ आयुक्त का जनता दरबार, भूमि में कब्जो की सबसे ज़्यादा शिकायतों का मोके पर  ही समाधान सामान्य
उत्तराखंड: मण्डलायुक्त श्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः भूमि अतिक्रमण के साथ ही पेयजल, सडक, विद्युत भूमि अतिक्रमण आदि की समस्या से सम्बन्धित सैकडों शिकायतें दर्ज हुई। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें घरेलु हिंसा, भूमि अतिक्रमण से सम्बन्धित आई जिसका आयुक्त श्री रावत ने शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान किया। • लालडांठ निवासी राजेश कोठारी ने भवन निर्माण हेतु स्वीकृति ली लेकिन बिना स्वीकृति के ही बेसमेंट बना लिया साथ ही बेसमेंट की खुदाई से पडोसी के आवासीय घर में भी दरारें आ गई। जिसको गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त ने मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को भवन निर्माण के कार्य को सील कराने के निर्देश दिये तथा कहा कि पडोस के आवासीय भवन जो नुकसान हुआ है उसको को मरम्मत कराने के निर्देश दिये तथा जो नुकसान पर व्यय होगा उसका भुगतान राजेश कोठारी द्वारा किया जायेगा। • आयुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि शहर में जितने भी अवैध कॉमर्शिलय भवन निर्माण बिना नक्शा पास किये हो रहे हैं उन्हें तुरन्त सील करने की कार्यवाही की जाए। • जनता दरबार में प्रापर्टी डीलर उपेन्द्र देऊपा द्वारा काफी लोगों को भूमि के एवज में धनराशि लेकर वापस नही करने पर कडी कार्यवाही की चेतावनी दी गई साथ ही धनराशि वापस नही करने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश मौके पर दिये। • लालडांठ निवासी विधवा शान्ति देवी बुजुर्ग महिला को जमीन पटटे पर मिली थी लेकिन किसी और व्यक्ति ने उस पर अतिक्रमण कर दो मंजिला भवन बना लिया तथा भूतल पर दुकान व ऊपरी मंजिल पर स्टोर बना दिया जबकि विधवा शान्ति देवी को सिर्फ एक कमरा दिया गया। जिस पर आयुक्त ने तहसीलदार को मौके पर भेजकर शनिवार सांय 5 बजे तक भूतल को खाली कराकर शान्तिदेवी को देने के निर्देश दिये। • जनता दरबार में क्षेत्र पंचायत सदस्य बिशन परगांई पटरानी ओखलकांड ने आयुक्त को बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटरानी का भवन जीर्णशीर्ण हो गया है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जिस पर आयुक्त ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आख्या देने के निर्देश दिये। सोनी बिष्ट पत्नी जितेन्द्र निवासी हरिपुर लछमपुर चोरगलिया ने पैत्रिक भूमि को स्वयं के बच्चों के नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया। दीपक सिह मेवाडी ओखलकाडा ने कहा कि ओखलकांडा क्षेत्र मे स्वास्थ्य सुविधायें हेतु चिकित्सक एवं स्टाफ की तैनानी का आग्रह किया। बिठौरिया नम्बर-1 गली नम्बर- 3 निवासियों ने आयुक्त को बताया कि कालोनी में दोनो तरफ हाईटेंशन विद्युत लाईन डाली जा रही है जिसका समाधान कराने का अनुरोध किया। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल लालकुआ के लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि लालकुआं गौलारोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर भारत सरकार की सेतु बन्धन योजना के तहत लोक निर्माण द्वारा आवेरब्रिज बनाया जा रहा है। उन्होंने ओवर ब्रिज को दीवार के बजाय पीलर पर बनाने का अनुरोध किया साथ ही ओखलकांड क्षेत्र के लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र मे मोबाइल नेटवर्क की बडी परेशानियां है। जनता दरबार में अधिकांश बहुतायत संख्या में भूमि सम्बन्धित लोगां की शिकायत आई जिसका आयुक्त श्री रावत ने मौके पर समाधान किया, शेष समस्याओं के लिए अगले जनता दरबार में शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों आने को पूर्ण अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories