कुमाऊँ कमिश्नर ने रजिस्ट्रार कार्यालय में किया निरीक्षण, गंदगी देख तहसीलदार को लगायी फटकार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 03, 2023 495 views
कुमाऊँ कमिश्नर ने रजिस्ट्रार कार्यालय में किया निरीक्षण, गंदगी देख तहसीलदार को लगायी फटकार जनहित
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में गुरूवार दोपहर को आयुक्त दीपक रावत ने सब रजिस्टार कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। कुमाऊं कमिश्नर रावत ने कहा कि लैंडफ्राड को रोकने के उन्होंने पूर्व में एक प्रारूप बनाया था जिसमें क्रेता एवं विक्रेता द्वारा भूमि का विवरण साफ-साफ लिखें कि कितनी जमीन वे लोग बेच रहे है बेचने के बाद कितनी भूमि का रकबा अवशेष रहेगा। उन्होंने कहा इस प्रारूप पर क्रेता एवं विक्रेता दोनों के हस्ताक्षर होने अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा प्रारूप पर अमल होने से लैंडफ्राड रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा प्राधिकरण क्षेत्र के बाहर जो भी अवैध रूप से जितनी भी कालोनियां/प्लाटिंग हो रही है। इस प्रकार की अवैध प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिये। आयुक्त ने कहा कि प्लाटिंग मानकों के आधार पर हो। प्लाटिंग करने से पहले नक्शा पास करना आवश्यक है इसके पश्चात लेआउट, सडक, नालियां तथा पार्क की सुविधायें देना भी आवश्यक है। जिससे प्लाट खरीदने वालों को भविष्य की परेशानियों से निजात दिलायी जा सके। उन्होंने कहा संज्ञान में आया है रोेक लगाने के बावजूद भी कालोनियों में प्लाटों की बिक्री होने पर इस प्रकार के प्रकरणों में गम्भीरता से जांच की जायेगी। आयुक्त ने कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अति संवेदनशील अभिलेख उपलब्ध होते है इसके लिए कार्यालय की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। आयुक्त को सीसीटीवी कैमरे निरीक्षण उपरान्त सही पाये गये। सब रजिस्ट्रार ने आयुक्त को बताया कि वर्ष 1990 से आतिथि तक पुरानी रजिस्ट्री ऑनलाईन कर दी गई है। उन्होंने कहा आम जनता कही भी अपनी भूमि की रजिस्ट्री को ऑनलाईन देख सकता है। इसके पश्चात आयुक्त ने तहसील परिसर में हो रही पार्किंग का निरीक्षण किया। प्रतीक्षा स्वयं सहायता समूह द्वारा पार्किंग का शुल्क लिया जा रहा है। आयुक्त ने पार्किंग शुल्क वसूली रसीद के निरीक्षण के दौरान रसीद में दिनांक का अंकन ना होना तथा शुल्क की राशि भी सही आंकलन न करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ने तहसीलदार सचिन कुमार को निर्देश दिये कि इस प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। तहसील परिसर में गंदगी देखकर तहसीलदार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग की जाए। उन्होने तहसीलदार को निर्देश दिये कि तहसील परिसर में बैठे स्टाम्प विक्रेता आम जनता से सही शुल्क लें साथ ही उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर स्वयं भी निरीक्षण करें। निरीक्षण दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सब रजिस्टार गोपाल सिंह बिष्ट, संदीप तिवारी, तहसीलदार सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।
कुमाऊँ कमिश्नर ने रजिस्ट्रार कार्यालय में किया निरीक्षण, गंदगी देख तहसीलदार को लगायी फटकार body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories