हल्द्वानी : कुमाऊँ आयुक्त ने की जनसुनवाई,नालों में हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 23, 2024 551 views
हल्द्वानी : कुमाऊँ आयुक्त  ने की जनसुनवाई,नालों में हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश सामान्य
उत्तराखंड: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जनशिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, के साथ ही अतिक्रमण से सम्बन्धित आई। जनसुनवाई में आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों व फरियादियों को तलब कर समस्याओं का मौके पर समाधान किया। आयुक्त श्री रावत ने कहा कि निजी संस्थानों में जो भी लोग कार्य करते हैं संस्थान का नियुक्ति पत्र अवश्य लें। संस्थान में कार्य करने वाले लोगों को संस्थान द्वारा देयकों के भुगतान की जानकारी होनी आवश्यक है। ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। आयुक्त ने उपश्रमायुक्त को निर्देश है कि शहर के निजी संस्थानों में कार्यरत सभी लोगों के नियुक्ति पत्रों की जांच करें। आयुक्त ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूमाफियाओं द्वारा लोगों की जमीन को झूठे अभिलेखों के द्वारा रजिस्ट्रेशन के साथ ही दाखिल खारिज कर दिया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खतौनी में खेत नम्बर अवश्य चैक कर स्थलीय निरीक्षण राजस्व निरीक्षक से करवाकर भूमि क्रय करें। जिससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। उन्होंने सब रजिस्ट्रारों को रजिस्ट्री व दाखिल खारिज करने से पूर्व सभी अभिलेखों का भलीभांति जांच करने के निर्देश भी दिये। जनसुनवाई में सफाई कर्मचारी महिला चिकित्सालय कार्यरत स्वच्छकों द्वारा बताया गया कि उन्हें ठेकेदार द्वारा प्रतिमाह 5500/रूपये मानदेय मिलता है जो कि न्यूनतम है, और वेतन ठेकेदार द्वार कैश दिया जाता है। उपश्रमायुक्त ने बताया कि स्वच्छक अकुशल श्रेणी में आते है। जिनका वेतन शासनादेशों के अनुसार लगभग 10500 रूपये प्रतिमाह है। जिस पर आयुक्त ने सीएमएस महिला चिकित्सालय को निर्देश दिये कि स्वच्छकों का मानदेय ऑनलाईन बैंक के माध्यम से किया जाए तथा दो वर्षों के अन्तराल के एरियर आदि का भुगतान भी करने के निर्देश। जनसुनवाई में गोकुलधाम रिद्वि कालोनी रूद्रपुर निवासियों ने बताया कि कालोनी में पानी निकासी के मार्ग पर अतिक्रमण कर नाले को बन्द कर दिया है जिससे बरसात में पानी निकासी नही होने से कालोनी में पानी भर जाता है। जिस व्यक्ति ने नाले पर अतिक्रमण किया आयुक्त ने तलब कर शीघ्र नाले से अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नाला अतिक्रमण मुक्त नही होता है तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जगदीश चन्द्र निवासी निगलाट ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उनकी कब्जे की भूमि को किसी दूसरे के नाम कर दिया है। जबकि उनका कब्जा 60 साल से उसी भूमि पर है। आयुक्त ने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिये कि स्थलीय निरीक्षण कर भूमि की जांच करें जांच में सही पाये जाने पर सम्बन्धित का नियमानुसार दाखिल खारिज निरस्त करें। जनसुनवाई में ममता बिष्ट निवासी ग्राम देवलातल्ला गौलापार ने बताया कि प्रार्थिनी की जो भूमि है विरासतन उनके ससुर के नाम है उन्हांने उक्त भूमि को प्रार्थनी व बच्चों को हिस्सा दिलाने की मांग की। बंसत कुमार निवासी हल्द्वानी ने बताया कि उनके गली में आवागमन हेतु जो रास्ता था वह बन्द कर दिया है। जिस पर आयुक्त ने जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 40

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 54

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 58

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 92

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 186

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 222

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 218

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 273

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 253

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories